यूपी के जौनपुर में युवती की हत्या कर कई टुकड़ों में फेंका शव, पुलिस ने 14 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक युवती की हत्या का पुलिस ने 14 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

यूपी के जौनपुर में युवती की हत्या कर कई टुकड़ों में फेंका शव, पुलिस ने 14 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

लखनऊ/जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक युवती की हत्या कर उसके शव के कई टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 14 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागने की कोशिश के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है।

मामला रविवार सुबह सामने आया, जब मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के रानीपुर बाईपास के पास काली पन्नी में लिपटा शव का एक हिस्सा बरामद हुआ। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी हेमल खखरिया, जो मूल रूप से गुजरात के भावनगर का रहने वाला है, 4 जुलाई को युवती को वाराणसी से अपने साथ जौनपुर लाया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच मोबाइल चैट को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद आरोपी ने युवती की हत्या कर शव के टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग जगह फेंक दिया।